वीकेंड स्पेशल घर में बनाये ब्रेड हलवा

by Pratibha Tripathi
249 views

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

5 स्लाइस ब्रेड टूटी हुई, 2 कप दूध, आधा कप चीनी, 3 टी स्पून घी, 5-6 इलायची, 7-8 काजू, 5-6 बादाम।

विधि :

आप किसी भी तरह की ब्रेड ले सकते हैं ब्राउन या मल्टी ग्रैन। अब कड़ाही में 1 चम्मच घी डाल कर गरम कीजिए, उसमें ब्रेड के स्लाइस डाल दीजिए।
ब्रेड को हल्का भूरा होने तक धीमी आग पर लगातार चम्मच से चलाते हुए थोड़ा सुखा लीजिए।
कड़ाही मे दूध, चीनी डाल दीजिए अब लगातार चम्मच से चलाते हुए मिलाते रहे।
ब्रेड को चम्मच से दबाते हुए मिलाते रहे ताकि सारे पीस अच्छी तरह से मिल जाए। अब उसमें 2 चम्मच घी डाल दीजिए।
उसे चम्मच से चलाते रहे जब तक रंग हलवे जैसा नहीं हो जाता फिर काजू, इलाइची, बादाम डाल कर मिला लीजिए।
अब ब्रेड का हलवा बन कर तैयार है।
हलवे पर काजू और बादाम डाल कर सर्व कीजिए।

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment