प्रियंका-निक की शादी के लिए मुंबई पहुंचे सोफी टर्नर और जो जोनस

by Yogita Chauhan
168 views

स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी के लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं। तारीख से लेकर वेन्यू तक सबकुछ फिक्स हो चुका है। और तो और प्रियंका चोपड़ा ने अपना घर दुल्हन की तरह सजा लिया हैं।

साथ ही प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी के लिए मेहमान भी आने शुरू हो गए हैं। और तो और प्रियंका अपनी जेठानी सोफी टर्नर और उनके जेठ जो जोनस मुंबई पहुंच चुके हैं। मुंबई एअरपोर्ट पर इन सभी को देखा गया।

इस दौरान सोफी टर्नर और जो जोनस प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी के लिए बेहद उत्साहित लग रहे थे। बता दें, सोशल मीडिया के जरिए सामने आई तस्वीरों में प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर के साथ अच्छी बोन्डिंग नजर आ रही थी।

अब जब प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी हो रही हैं तो सोफी टर्नर और जो जोनस शादी के कुछ दिनों पहले ही मुंबई में आ गए हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा की शादी बॉलीवुड की अब तक की सबसे मंहगी शादियों में से एक होगी।

मिली जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर को प्रियंका-निक की मेहंदी और संगीत रस्मे होने वाली हैं। साथ ही संगीत सेरेमनी में हॉलीवुड और बॉलीवुड के गानों पर प्रियंका-निक डांस करते हुए नजर आएंगे। कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े ने इस संगीत सेरेमनी को कोरियग्राफ कर रहे हैं।

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment