Video : अमिताभ-आमिर देखकर हुए शॉक्ड, जब कैटरीना कैफ के साथ घटी अजीब घटना

by Pratibha Tripathi
226 views

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जिसके बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. इस ट्रेलर लॉचिंग के दिन एक्ट्रेस कैटरीना के साथ कुछ ऐसी घटना हो गई जिसे लेकर आमिताभ बच्चन और आमिर खान काफी परेशान हो गए. इस पूरे वारदात का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के ट्रेलर लॉन्चिंग के दिन पूरा स्टारकास्ट स्टेज पर मौजूद था. इसी दौरान एक्ट्रेस कैटरीन कैफ की इयररिंग स्टेज कहीं गिर जाती है. सामने आए इस वीडियो में आपको आवाज तो नहीं सुनाई देगी, लेकिन माजरा क्या है ये बात आप खुद-ब-खुद समझ जाएंगे.

https://www.instagram.com/p/BoOn3cVjd05/?taken-by=lnstabolly

आप देख सकते हैं कैटरीना आमिर खान से अपने कानों पर हाथ रखकर उनसे कुछ कहती हैं, जिसके तुरंत बाद आमिर खान स्टेज पर इधर-उधर देखने लगते हैं. आमिर खान के साथ बाकि स्टेज पर मौजूद स्टार भी स्टेज पर कुछ ढूंढते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच अमिताभ बच्चन भी आते हैं और आमिर खान से पूछते हैं. आमिर खान कान की ओर इशारा करते हुए अमिताभ बच्चन को कुछ समझाने की कोशिश करते हैं. आमिर के ये कहते ही अमिताभ बच्चन भी जमीन पर उसे ढूंढने की कोशिश करने लगे.

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment