अनुभव सिन्हा की फिल्म में सेक्स वर्कर का किरदार निभाएंगी ऋचा चड्ढा

by Yogita Chauhan
454 views

अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सेक्शन 375’ में दमदार अभिनय के बाद अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ के साथ आने की तैयारी कर रही हैं। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक ब्लैक कॉमेडी है जिसमें ऋचा एक कमर्शियल सेक्स वर्कर के किरदार में नजर आएंगी।

अपनी आगामी फिल्म के बारे में बात करते हुए ऋचा ने कहा, “फिलहाल मैं हर तरह के रोल कर रही हूं। इनसे मैं अपने व्यक्तित्व के सभी पहलुओं का पता लगाने जा रही हूं। अनुभव सिन्हा के साथ एक फिल्म के लिए मैं कॉमेडी कर रही हूं। मैं सोफी नामक एक लड़की का किरदार निभा रही हूं जो तुतलाती है।”

इसके साथ ही ऋचा आने वाले समय में अश्विनी अय्यर तिवारी की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पंगा’ में भी नजर आएंगी।

SAMACHARHUB RECOMMENDS

Leave a Comment